दीपावली के पहले ढाई लाख ग्रामीण करेंगे PM आवास में गृह प्रवेश

भोपाल
नवरात्र पर्व खत्म होने के बाद अब अगले दस दिनों में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले करीब ढाई लाख लोगों को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया जाएगा। ग्रामीण आवास तैयार हो गए हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये पीएम आवास ग्रामीण योजना में पात्र ग्रामीणों को गृह प्रवेश कराएंगे ताकि वे अपनी दीपावली नए घर में मना सकें।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और आगामी सप्ताह मुख्यमंत्री चौहान 2.51 लाख हितग्राहियों को आवास गृह में गृह प्रवेश करवाएंगे। प्रदेश में हर गरीब परिवार को भूमि का पट्टा और पात्रतानुसार आवास निर्माण की राशि देने का फैसला शिवराज सरकार ले चुकी है। पीएम आवास ग्रामीण योजना के प्रावधानों के अनुसार हितग्राही को मकान की इकाई लागत मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख और दूरस्थ पहुंचविहीन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों मे 1.30 लाख रुपए अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। हितग्राही द्वारा अपने मकान के निर्माण के लिए प्रदर्शित रुचि और परिश्रम के अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसमें सॉफ्ट एप के माध्यम से जियो टेग, फोटो अपलोड होने पर स्वमेव हितग्राही के खाते में राशि का अंतरण हो जाता है। हतग्राही को किसी सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है।
—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *