मेट्रो रूट मूवमेंट के चलते कल से गार्डर लॉन्चिंग के लिए डायवर्ट होगा ट्रैफिक

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर मेट्रो रूट मूवमेंट के चलते कल  से 27 अक्टूबर तक गार्डर लॉन्चिंग के दौरान होशंगाबाद रोड का ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक डीबी सिटी के नजदीक गायत्री मंदिर एमपी नगर के पास गार्डर लॉन्चिंग का कार्य चलेगा। इस वजह से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।  नए रूट के चलते हल्के वाहन जीप, कार, बाइक बोर्ड आॅफिस चौराहा से जिंसी की ओर जाने वाली बाइक, जीप, कार डीबी सिटी तिराहा होकर प्रेस कॉम्पलेक्स चौराहा, मैदा मिल होकर जिंसी धर्म काटा की ओर जा सकेंगे। दूसरी तरफ दोपहिया, कार पुल बोगदा से जिंसी धर्म कांटा होकर मैदा मिल से प्रेस कॉम्पलेक्स चौराहा गायत्री मंदिर मोड़ से विजय स्तम्भ होकर रेसीडेंसी होटल तिराहे से ज्योति चौराहा होकर चेतक ब्रिज की तरफ जा सकेंगे।
भारी वाहनों पर भी रहेगी नजर:  बीसीएलएल की बसें समेत सभी तरह के यात्री वाहन बोर्ड आॅफिस चौराहे से पुल बोगदा आवागमन करने के लिए डीबी सिटी तिराहे से प्रेस कॉम्पलेक्स से मैदा मिल की ओर नहीं जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *