पुलिस क्वार्टर्स की इमारत झुकने के बाद 32 परिवारों के निकाला गया बाहर, 3 हफ्ते में तीसरी घटना 

बेंगलुरु
तीन साल पहले बनी सात मंजिला इमारत के झुकने की वजह से बेंगलुरु पुलिस कर्मियों के 32 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बेसमेंट में आई दरार और बिल्डिंग के झुकने के चलते पुलिस आवास परिसर में हंगामा मच गया, इस बीच इमारत में रह रहे परिवारों को बाहर निकाला गया और उन्हें शहर के नगरभवी इलाके में एक नवनिर्मित पुलिस क्वार्टर में शिफ्ट कर दिया गया है। बेंगलुरु में बिन्नी मिल्स के पास बनी इस सरकारी इमारत का निर्माण तीन साल पहले ही किया गया है। पिछले तीन सप्ताह में अब तक शहर में तीन इमारतों के गिरने की घटना सामने आ चुकी है। ये बिल्डिंग भी अनिश्चित रूप से झुक जाने के बाद गिर गई थीं। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई, इमारत से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया था। बिल्डिंगों के लगातार झुकने और गिरने की एक वजह शहर में भारी बारिश को बताया जा रहा है। 

बेंगलुरू में अचानक एक ओर को झुकी चार मंजिला इमारत, खाली कराने के बाद तोड़ा गया इस महीने के पहले पखवाड़े में बेंगलुरू में 155 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (73 मिमी) के दोगुने से अधिक है। शहर के नगर निकाय बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के आयुक्त गौरव गुप्ता ने मीडिया को बताया, 'हमने 300 से अधिक घरों की पहचान की है जो खतरे के निशान पर हैं। इन इमारतों से संबंधित मकान मालिकों को यह जवाब देने के लिए नोटिस भेजा गया है कि उनका घर सुरक्षित है तो कैसे, इसका सूबत दिया जाए।' बेंगलुरु में पिछले दो साल से डेंजर जोन की बिल्डिंगो की पहचान करना के सर्वे चल रहा है। हाल की घटनाओं को देखने के बाद सर्वे तेज कर दिया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *