राजधानी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल

भोपाल में 23 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने मदद के बहाने लड़की को घर पर बुलाया था। घर पहुंचने पर आरोपी ने अपने तीन दोस्त के साथ मिलकर लड़की से रेप किया। घटना के बाद मंगलवार सुबह पौने पांच बजे थाने पहुंची लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ईटखेड़ी पुलिस के अनुसार 23 साल की लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता दिव्यांग हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह काम की तलाश में रहती है। उसके एक परिचित ने करीब 15 दिन पहले एक फोन नंबर दिया था। यह नंबर याकूब का था। परिचित ने बताया था कि वह गरीबों की मदद करता है। सोमवार शाम को उसे फोन किया। उससे कुछ मदद मांगी।

उसने कहा कि तुम इस्लाम नगर उसके घर आ जाओ। यहां से याकूब उसे बाइक से एक मकान में ले गए। वहां पहुंचने के बाद बात करते हुए उसने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ उसके तीन और दोस्त थे। पहले याकूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे उसके तीन दोस्तों ने भी ज्यादती की। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर याकूब, अबररा, सारिक और रहमान पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लड़की के माता-पिता दिव्यांग हैं

अब तक की जानकारी में पता चला है कि लड़की के माता-पिता दिव्यांग हैं। मामला सुबह करीब 5 बजे दर्ज हुआ है। अभी लड़की के भी ठीक से बयान नहीं लिए जा सके हैं। लड़की की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। दिन में पूरी पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *