प्रदेश में प्रधानमंत्री का 71वाँ जन्म-दिवस समारोह 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनेगा

मुरैना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर प्रदेश में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर की अवधि में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष की पूर्णता पर मध्यप्रदेश में अनेक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री जी का 71वां जन्म-दिवस समारोह 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 17 सितंबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के    रूप में शपथ ग्रहण की थी। प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस पर वृक्षारोपण और वैक्सीनेशन महाअभियान का संचालन होगा। प्रदेश में स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, पर्यावरण, किसान-कल्याण, ऊर्जा, शिक्षा, नगरीय प्रशासन, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ इस अवधि में संचालित की जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *