टीकाकरण ही सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच – प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह

भोपाल
जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री तथा अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने और अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगवाने को लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।

प्रभारी मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिये सबसे मजबूत कवच टीकाकरण ही है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक वैक्सीन की दोनों डोज लगवा कर राज्य सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिये किये जा रहे प्रयासों को सार्थक बनायें। साथ ही नागरिक सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिये किये जा रहे प्रयासों को सार्थक बनायें तथा न केवल खुद को वरन् अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने के जतन करें। मंत्री सुश्री सिंह ने सभी पात्र लोगों से अनिवार्यत: वैक्सीन लगवाने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *