बाईक की आपसी भिडंत मे दो की मौत एक गंभीर
महासमुंद
तुमगांव के पास शुक्रवार की देर शाम हुई सडक दुर्घटना मे विपरीत दिशा से आ रही दो बाईक की आपस मे भिडंत हो गयी जिसमे दो लोगो ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये रायपुर रेफर किया गया है ।
प्राप्त समाचारो के अनुसार शुक्रवार की देर शाम जहां एक बाइक सवार खमतराई से सिरपुर आ रहे थे। वही दूसरी बाइक में सवार होकर विश्राम खडिया खमतराई की ओर जा रहा था। उसी दौरान सिरपुर पेट्रोल पंप के पास दोनो बाईक मे जबरदस्त भिड़ंत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगो ने तत्काल वहं पहुचे और बाईक सवारो को अस्पताल पहुचा पाते इससे पहले ही जगदेव ध्रुव और विश्राम खडिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि रुपसिंह ध्रुव गंभीर रूप से घायल है। जिसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हु डाक्टरो ने उसे इलाज के लिये रायपुर रेफर कर दिया।
