लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी 1 समर स्पेशल

भोपाल
समर सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस  एलटीटी-गोरखपुर के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन को तीन-तीन ट्रिप में चलाया जाएगा। रेल मंडल के रानी कमलापति-इटारसी और बीना स्टेशन पर यह गाड़ी हाल्ट लेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल टेÑन (02105) 18 मई से 1 जून तक हर बुधवार एलटीटी से सुबह 5:15 बजे चलेगी और शाम 6:35 बजे रानी कमलापति आएगी। यहां से पांच मिनट बाद रवाना होगी। इसी तरह गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (02106)20 मई से 3 जून तक हर शुक्रवार गोरखपुर से देर रात 3:00 बजे रवाना होगी और अगली रात 10:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *