भारत का दूसरा पदक हुआ पक्का, लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में प्रवेश

नई दिल्ली 
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। अन्य मुकाबलों में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। 

एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया। हॉकी में भारत की पुरुष और महिला टीमें अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करेगी। मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं की 60 किग्रा वर्ग अंतिम 16 में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी के खिलाफ अपना मुकाबला हार गईं। भारतीय एथलीट एम पी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में सात खिलाड़ियों में आखिरी स्थान पर रहे।

 टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक हुआ पक्का। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से  हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और साथ ही इस ओलंपिक में भारत के लिए दूसरा पदक भी पक्का किया। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *