ट्विटर पर भिड़े BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और माइकल वॉन 

 नई दिल्ली 
विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के ओवल मैदान पर ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से हरा दिया। भारत की ओवल में 1971 के बाद से यह पहली जीत है। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। लंदन में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की तारीफ की है। गांगुली ने मौजूदा भारतीय टीम को दुनिया के बाकी अन्य टीमों से बेस्ट बताया है। गांगुली का यह बयान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को हजम नहीं हुई है। 
 
गांगुली ने ट्विटर पर भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ' शानदार प्रदर्शन…स्किल सबसे बड़ा फर्क पैदा करता है लेकिन लेकिन सबसे बड़ा अंतर प्रेशर झेलने की क्षमता का रहा। इस समय भारत की मौजूदा टीम दुनिया की अन्य बाकी टीमों से काफी आगे है।' बीसीसीआई अध्यक्ष का यह बयान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को रास नहीं आ रहा है। वॉन ने तुरंत कमेंट करके गांगुली की बातों का जवाब दे दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *