वैक्सीन 24,26,28 और 30 जून को लगेगी – कलेक्टर

मुरैना
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जिले में युद्ध स्तर से चल रहा है। इसके लिये तिथियां पूर्व से ही निर्धारित कर दी गई है। वैक्सीनेशन 24,26,28 और 30 जून 2021 को महाअभियान में होगा। इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किये है। कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के मार्गदर्शन में जिले में 187 वैक्सीनेशन सेन्टर बनाये गये है, इसमें नगर निगम मुरैना के 47 वेक्सीनेशन सेन्टर शामिल है। इन सेन्टरों पर प्रति दो घंटे के लिये माॅनिटरिंग करने के लिये चुनावी तर्ज पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।              
    
नगर निगम मुरैना के वार्ड क्र.1 के लिये शास.कन्या प्रा.शा.मुडियाखेरा, वार्ड क्र.2 के लिये दीनदयाल रसोई बड़ोखर, वार्ड क्र.3 के लिये शा.मा.शाला.भवन लालौरकलां, वार्ड क्र.4 के लिये शा.मा.शाला.भवन लालौरकलां क्रमांक-2, वार्ड क्र.5 के लिये शा.प्राथ.शाला भवन लालौर खुर्द, वार्ड क्र.6 के लिये शा. हाई. स्कूल मुरैनागांव, वार्ड क्र.7 के लिये पंचायत भवन मुरैना गांव, वार्ड क्र.8 के लिये शा.प्रा.शाला.भवन गड़ौरापुरा, वार्ड क्र.9 के लिये शा.प्रा.शाला.भवन कक्ष क्रमांक-1, वार्ड क्र. 46 के लिये केएस हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरैना, वार्ड क्र.47 के लिये नवीन शा. स्नातक महाविद्यालय जौरा खुर्द, वार्ड क्र.10 के लिये जिला एवं शस्त्र न्यायालय पुरानी हाउसिंग बोर्ड, वार्ड क्र.11 के लिये बीटीआई परिसर मुरैना, वार्ड क्र.12 के लिये तूलिका काॅन्वेंट स्कूल पुरानी हाउसिंग बोर्ड, वार्ड क्र.13 के लिये माहेश्वरी धर्मशाला नेनागढ़ रोड़, वार्ड क्र.14 के लिये कृषि उपज मंडी कार्यालय मुरैना, वार्ड क्र.15 के लिये राधा काॅन्वेंट पब्लिक स्कूल मुरैना, वार्ड क्र.16 के लिये टाउन हाॅल जीवाजीगंज मुरैना, वार्ड क्र.17 के लिये गंगा पब्लिक स्कूल सब्जी मंडी मुरैना, वार्ड क्र.18 के लिये टीएन पब्लिक स्कूल पटी गली मुरैना, वार्ड क्र.19 के लिये शा.गांधी प्राथ.शाला भवन मुरैना, वार्ड क्र.20 के लिये शा.मा.विद्यालय सिंघल बस्ती मुरैना, वार्ड क्र.21 के लिये त्रिवेणी हाईस्कूल मंुशी बाबू बाडे़ के पास मुरैना, वार्ड क्र.22 के लिये शा.कन्या माध्यमिक विद्यालय रूई की मंडी, वार्ड क्र.23 के लिये विहारी काॅन्वेंट स्कूल मुरैना, वार्ड क्र.24 के लिये रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड क्र.25 के लिये शा. महाविद्यालय मुरैना, वार्ड क्र.26 के लिये शा. जीडी जैन स्कूल मुरैना, वार्ड क्र.27 के लिये रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरैना, वार्ड क्र.28 के लिये अमित काॅन्वेट स्कूल सुभाषनगर मुरैना, वार्ड क्र.29 के लिये नवीन प्राथमिक विद्यालय शहीद भगत सिंह पार्क तुस्सीपुरा, वार्ड क्र.30 के लिये बीएल मैरिज गार्डन तुस्सीपुरा, वार्ड क्र.43 के लिये शा. मा.वि. शिवलाल का पुरा, वार्ड क्र.31 के लिये ब्लूम पब्लिक स्कूल कम्प्यूटर एकेडमी मुरैना, वार्ड क्र.32 के लिये शा.उ.वि. मुरैना, वार्ड क्र.33 के लिये राठी पब्लिक स्कूल मुरैना, वार्ड क्र.34 के लिये आदर्श विद्यालय मुरैना, वार्ड क्र.35 के लिये ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुरी मुरैना, वार्ड क्र.36 के लिये राधा कन्या हाईस्कूल पीपरीपुरा मुरैना, वार्ड क्र.37 के लिये अमर काॅन्वेंट स्कूल गोपालपुरा, वार्ड क्र.38 के लिये पशु चिकित्सालय मुरैना, वार्ड क्र.39 के लिये जनपद पंचायत कार्यालय मुरैना, वार्ड क्र.40 के लिये जेएस पब्लिक स्कूल गोपाल पुरा मुरैना, वार्ड क्र.41 के लिये निरंकारी भवन आमपुरा मुरैना, वार्ड क्र.42 के लिये सीएमएचओ स्टोर व्हीआईपी रोड़ मुरैना, वार्ड क्र.44 के लिये शा.नवीन प्रा.कन्या शाला भवन छौंदा और वार्ड क्र.45 के लिये शा.प्राथ.विद्यालय महाराजपुरा में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर बनाये गये है।   
    
कलेक्टर ने समस्त दल प्रभारियों को निर्देश दिये है कि टीम समय पर पहुंचकर टीकाकरण कार्य आॅनलाइन एन्ट्री करें। जानकारी अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी को रिपोर्ट करें। सभी कर्मचारी प्रातः 7 से टीकाकरण समापन तक ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक दिन केन्द्रों पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *