पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवकों की मौत

कोरिया
कंछौड़ निवासी दो युवक बाइक से केल्हारी गांव जा रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार ठक्कर मार दी जिससे दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे जिससे उसकी उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया हैं, वहीं फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंछौड़ गांव निवासी राजकुमार यादव और तिलकधारी यादव मंगलवार को केल्हारी गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम डूगला के पास सामने से आ रही बिना नंबर की तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे।, जिसके कारण सिर पर चोट लगने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों लहुलुहान हालत में दोनों युवकों को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी जेआर बंजारे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद दोनों के फोटो आसपास के गांव में भेजा गया ताकि उनकी पहचान हो सकें। इसी दौरान कंछौड़ गांव के कुछ लोगों ने पुलिस से संपर्क किया तब जाकर इन दोनों की पहचान हो सकी।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन टीन शेड लादकर तेज रफ्तार में कहीं जा रहा था कि इन दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और इस दौरान पिकअप चालक भी गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वह पिकअप को छोड़कर वहां से फरार हो गया, वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर इंजन नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं तथा आसपास के गांव में पिकअप चालक की तलाश में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *