बड़ामलहरा जनपद सीईओ ने सरपंच सचिवों पर कसा शिकंजा

छतरपुर

बड़ामलहरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह ने बड़ामलहरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों पर शिकंजा कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हितग्राही को मिलना चाहिए। बड़ामलहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए आवासों में काफी गड़बड़ी होने के कारण बीते रोज छतरपुर कलेक्टर ने सख्त हिदायत देते हुए जनपद के सहायक यंत्री एनके शर्मा को हटाए जाने एवं जनपद के सीईओ सात दिन के अंदर प्रधानमंत्री आवास में गति लाने के लिए निर्देशित किया था। उसी के तहत बड़ामलहरा जनपद के सीईओ ने अपनी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों की बैठक लेकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के लिए कहा और जो भी सरपंच सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के संकेत दिए हैं। जिससे जनपद पंचायत बड़ामलहरा में हडकंप मचा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का कईहितग्राही पैसा खाते में आने के बाद से जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों से नदारत हैं और दिल्ली एवं महानगरों में मजदूरी के लिए चले गए हैं। जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जो नाम जुड़े हैं वह आवास अभी भी पूर्ण नहीं हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *