वैक्सीनेशन की बढ़ रही रफ्तार

भोपाल

कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान के दौरान मध्यप्रदेश के लोगों ने भारी जागरूकता का परिचय देते हुए दोपहर के दो बजे तक 7 लाख 10 हजार 868 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना से बचाने और इसके विरूद्ध जागरूक करने की मेहनत का प्रमाण आज वैक्सीनेशन सेंटर्स पर साक्षात दिखा।

आज शुरू हुए इस टीकाकरण महा-अभियान में जहाँ प्रात: 10 बजे तक यह संख्या 60 हजार थी, जो 11 बजे तक बढ़कर 1 लाख 75 हजार तक जा पहुँची। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक 3 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया। दोपहर एक बजे तक यह संख्या 5 लाख 21 हजार 920 हो गई। अभियान के 5 घंटे के अन्दर ही निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया। अभियान में 10 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 

 

टीकाकरण महाअभियान 21 जून 2021

प्रति घंटे की रिपोर्ट

समय

टीकाकरण

सुबह 10 बजे

60,000

पूर्वान्ह 11 बजे

1,75,653

दोपहर 12 बजे

3,37,938

दोपहर 01 बजे

5,21,920

अपरान्ह 02 बजे

7,10,868

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *