गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने वैक्सीनेशन सेंटर जाकर की हौसला अफजाई

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने न्यू मार्केट स्थित निजी होटल में तैयार किये गये वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने वालों की हौसला अफजाई की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित टीकाकरण महा-अभियान में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन ही संजीवनी है। कोरोना महामारी से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाना जरूरी है। उन्होंने वैक्सीनेशन कराने वालों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के साथ अपनी कॉलोनी, मोहल्लों के पड़ोसियों को भी वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बेहतर होगा कि वैक्सीन के डोज से छूटे लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाकर वैक्सीन लगवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *