साँची विश्वविद्यालय की साधारण परिषद के लिए 6 सदस्यों का मनोनयन

भोपाल

राज्य शासन ने साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की साधारण परिषद के लिए कला, विज्ञान, साहित्य तथा लोक जीवन के क्षेत्र से 6 सदस्यों का मनोनयन किया है। सदस्यों में भोपाल के कपिल तिवारी, ग्वालियर के अभय कात्यायन, गुजरात के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी, नई दिल्ली के उमेश उपाध्याय, जिओपीआईओ इंटरनेशनल के चेयरमैन डॉ. थॉमस अब्राहम और जम्मू कश्मीर, सिटी सेंटर के चेयरमैन जवाहर कौल शामिल हैं। सदस्यों के मनोनयन की शर्तें एवं निबंधन साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय अधिनियम 2012 के नियमों के अनुसार शासित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *