वैक्सीनेशन नहीं करने पर एसवी पालीटेक्निक ने किया प्रवेश निषेध

भोपाल

कोरोना संक्रमण को लोग मजाक में ले रहे हैं। वे नहीं मास्क का उपयोग कर रहे हैं और ना ही वे कोरोना के लिए वैक्सीनेशन कर रहे हैं। जहां उज्जैन विवि केकुलपति अखिलेश कुमार पांडे ने मास्क के बिना विवि में प्रवेश पर एक दिन का वेतन काटने का फरमान जारी कर रखा है। वहीं राजधानी के एसवी पालीटेक्निक के प्राचार्य आशीष डोंगरे ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने और अपने विद्यार्थियों से लेकर कर्मचारियों को सुरक्षित रखने का बेहतर तरीका निकाला है। उन्होंने फरमान जारी करते हुए कहाकि पालीटेक्निक में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक 45 साल की आयु पार कर चुके हैं। वे बिना वैक्सीनेशन कराए पालीटेक्निक में प्रवेश नहीं करें। उन्हें 15 अप्रैल से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसलिए 45 साल से ज्यादा के आयु वाले कर्मचारी अधिकारी 14 अप्रैल तक वैक्सीनेशन अनिवार्य रुप से करा लेंगे। यहां तक उन्हें 14 अप्रैल तक अपने विभागाध्यक्ष और विभाग प्रमुख के समक्ष वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना पडेगा। उन्हें वैक्सीनेशन कराने में समस्या आ रही है। वे लिखित में पत्र दें, जिसके आधार पर प्राचार्य डोंगरे जिला प्रशासन के साहयोग से पालीटेक्निक में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा सके। प्राचार्य का आदेश पढ जहां पालीटेक्निक में उथल पुथल का महौला तैयार हो गया है। वहीं दूसरे शिक्षण संस्थान भी वैक्सीनेशन के लिए आगे बढेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *