बारात लेकर आया दुल्हा निकला कोरोना संक्रमित

अंतागढ़। शादी करने बारात लेकर आया दुल्हा और उसका रिश्तेदार के कोरोना संक्रमित पाये जाने की पुष्टि होते शादी समारोह से खुशिया काफूर हो गयी और मातम पसर गया।

प्राप्त समाचारो के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमरूपानी में बिना प्रशासकीय अनुमति के धूमधाम से विवाह समारोह का चल रहा था और जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत मे आया और विवाह आयोजन स्थल पल पर जा धमका। कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया है। शादी समारोह में गांव के कई लोग शामिल हुए थे। 

मौके पर पहुंची जांच टीम के पूछताछ करने पर पता चला कि दूल्हे का तबीयत खराब है. तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दूल्हे का कोरोना टेस्टिंग किया गया, जिससे दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला. इसके बाद वहां उपस्थित लोगों का भी बारी बारी से कोरोना टेस्टिंग किया गया, जिसमें दूल्हे का एक और रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *