संविदा नियुक्ति की सूची जारी, दावा आपत्ति 28 तक

राजनांदगांव
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा नियुक्ति हेतु जो विज्ञापन जारी किया गया था उसमें प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए चयनित लोगों की सूची जारी कर दी गई है।

यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शासन द्वारा शिक्षकों सहित अन्य पदों के लिए भी आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे जिसकी अंतिम तिथि 16 जून थी। नियत तिथि तक प्राप्त आवेदनों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उसे जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस सूची पर दावा आपत्ति के लिए 28 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है, इसके उपरांत दावा आपत्ति पर प्राप्त आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भृत्य, चौकीदार एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारी पात्र आवेदक जिनका की कक्षा आठवीं का ग्रेड प्रदर्शित है उन्हें अपनी आठवीं की अंकसूची स्कूल के प्रधान पाठक से प्रमाणित कर ईमेल पर अपलोड करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *