नाबालिक का पहले गला दबाया फिर काट दी दोनों हाथों की नसें
लखनऊ
15 साल के बच्चे ने बेहरमी से अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। मासूम का सिर्फ इतना ही कसूर था कि उसने आरोपी के सिगरेट पीने की शिकायत उसकी मम्मी से कर दी थी। लखनऊ के गुड़म्बा गांव में सात मई से लापता 13 वर्षीय सौरभ को उसके पड़ोस में ही रहने वाले 15 साल के दोस्त ने बेरहमी से मार डाला। पहले उसका गला दबाया, फिर उसके दोनों हाथों की नसें काट दी। मौत होने के बाद उसके शव को खंडहरनुमा मकान में ईंटों के ढेर के नीचे दबा दिया। सौरभ का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी के सिगरेट पीने की शिकायत उसकी मम्मी से करने को कह दिया था। इसे लेकर दोनों में दो बार झगड़ा भी हुआ था।
गुड़म्बा पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। पुलिस ने सौरव का शव भी बरामद कर लिया गया है। घटना के दिन ही सीसी फुटेज में आरोपी के साथ दिखने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पर, पुलिस लापरवाह बनी रही और फौरी तौर पर पूछताछ कर उससे छोड़ दिया था।
