पटना में गैंगवार, बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर मोस्ट वांटेड को ताबड़तोड़ मारी तीन गोलियां

पटना 
बिहार की राजधानी पटना में बाइक सवार अपराधियों ने गैंगवार में दिनदहाड़े सोनू उर्फ गौरव नाम के वांटेड को दिनदहाड़े तीन गोली मारी। उसपर दिल्ली में गुड्डू नाम के अपराधी की हत्या का केस दर्ज है। घटना कंकड़बाग थाना इलाके के न्यू बाइपास इंदिरा नगर रोड नंबर चार के समीप शुक्रवार की सुबह 11 बजे हुई। उस वक्त गौरव अपने एक साथी बिट्टू के साथ बाइक से मछली खरीदने जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार चार-पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ कई गोलियां चलायीं।

 फायरिंग के दौरान बिट्टू फरार हो गया। दो गोली सोनू के दोनों जांघों जबकि एक गोली कंधे के पीछे लगी। इस दौरान वह घायल अवस्था में ही पास के घर में घुस गया और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद अपराधी उसका पीछा नहीं कर सके और भाग निकले। इधर, वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने पूरे मामले की तहकीकात की। गौरव के पास से दो पिस्टल और चार गोलियां बरामद हुई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *