पहले चरण के मतदान के लिए पहुंचने लगे मतपत्र

 गोरखपुर  

नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों में लग गया है। गुरुवार को जिले के 20 ब्लाक में 10 पर मतपत्र सुरक्षा के साथ के साथ पहुंचा दिए गए। शेष पर शुक्रवार की सुबह पहुंचा दिया जाएगा। मतपत्र पेटियां पहले ही ब्लाकों पर पहुंचा दी गई हैं। प्रत्येक बूथ पर दो मतपेटियां रखी जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उनकी गाड़ियों में अतिरिक्त मतपेटियां भी रखी रहेगी। ताकि बूथ पर रखी दोनों मतपेटिकाएं भर जाए तो तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट वहां तीसरी मतपेटिका पहुंचा सकें।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टियां, ब्लॉकों से ही रवाना होंगी। सभी पार्टियां दो-दो मतपेटिकाओं के साथ संबंधित बूथों पर पहुंचेंगी। इस बार चारों पद प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र एक ही मतपेटी में रखे जाएंगे। एक मतपेटी भरने के बाद दूसरी मतपेटी में मतपत्र डाले जाएंगे।

मतदान होने के बाद सभी मतपेटियां ब्लाकों पर बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। दो मई को गिनती भी ब्लाकों पर ही होगी। सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के नतीजे मुख्यालय से घोषित किए जाएंगे। मगर इस पद की गिनती भी ब्लाकों पर ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *