ब्रम्हाकुमारी बहनों के द्वारा शिव बाबा को भोग लगाकर मनाया नववर्ष का उत्सव

सक्ती
हम सब बीते साल की काली छाया से बच कर आज यहां पर हैं तो यह सब बाबा का आशीर्वाद ही है इसलिए हम हर सांस में बाबा का नाम लें तो बड़े से बड़े संकट दूर हो जाएंगे यह बात चितरंजय सिंह, अधिवक्ता ने  नववर्ष की सबको बधाई दी।

नववर्ष के अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित केन्द्र – शक्ति कुंज में माउंट आबू से विशिष्ट रूप से पधारे मुन्ना भाई व ब्रम्हाकुमारी बहनों के द्वारा शिव बाबा का भोग लगाकर उत्सव मनाया गया। उत्सव के शुरूआत में पांडव भवन से पधारे मुन्ना भाई के द्वारा सभी बाबा के परम प्रिय बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि हम सब हर दिन योग करें, मुरली सुनें व उसकी धारणा करें तब हम सभी का जीवन शांत, सुख समृद्धि से परिपूर्ण होगा।

साथ ही केंद्र संचालिका तुलसी बहन के द्वारा सभी भाई बहनों से जनवरी माह को भ_ी (योग-तपस्या)मास बताते हुए प्रतिदिन केंद्र में चल रहे योग तपस्या में शामिल होकर अपने आत्मा को कंचन बनाने का आग्रह किया। इस पावन अवसर पर ब्रम्हाकुमारी मधु बहन, शंकुतला बहन, सेजल बहन, रचना बहन (चांपा) के सान्निध्य में दीप प्रज्वलित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *