परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दिखाया अपना शू कलेक्शन, कहा- ‘5 मिनट में तैयार…’

 मुंबई 
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। ऐसे में इस बार परिणीति ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जहां उनका शू कलेक्शन नजर आ रहा है। परिणीति की ये तस्वीरें फैन्स पसंद कर रहे हैं।

परिणीति का शू कलेक्शन
परिणीति ने दो फोटोज इंस्टा पर शेयर की हैं, एक फोटो में जहां परिणीति के साथ ही उनका काफी बड़ा शू कलेक्शन दिख रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक सोफा चेयर के साथ नजर आ रही हैं। परिणीति की दूसरी तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने शू पिक कर लिया है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने लिखा- 'पांच मिनट में तैयार, मेरा प्रॉमिस है।'
 
परिणीति के इंस्टा पोस्ट
बता दें कि परिणीति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। परिणीति के फोटोज और वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं। परिणीति कभी बिकिनी फोटो शेयर करती हैं तो कभी अपना फिट अवतार वो फैन्स को दिखाती हैं। वहीं परिणीति अपने फोटोशूट्स भी खूब शेयर करती हैं।

परिणीति की फिल्में
बता दें कि परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की  तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। गौरतलब है कि परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *