कलेक्टर ने मेला रोड, राजहोली, विजय नगर, रघुनाथ नगर, वायपास रोड सडक एवं नाला निर्माण का किया औचक निरीक्षण

भिण्ड
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने मेला रोड स्थित सडक निर्माणाधीन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राजहोली शमशान रोड पर निर्माणाधीन नाले के कार्य का जायजा लेते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने वायपास रोड एमजेएस कॉलेज के पास निर्माणाधीन सीसी नाले के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता को देखा। उन्होंने इस दौरान सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी मौके पर उपस्थित अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार से ली।

उन्होंने निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा की भी जानकारी अधिकारियों से ली। साथ ही निर्माण कार्य में लगाए गए टीम और तकनीकी अमलों के बारे में भी जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्माण के लिए उपयोग में लायी जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करने कहा जिससे कि शहरवासियों के लिये यह उपयोगी साबित हो सके। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 22 विजय नगर एवं वार्ड क्रमांक 25 रघुनाथ नगर में नवनिर्मित सीसी रोड का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही नवनिर्मित रोड पर नाली सफाई हेतु बने कटिंग चेंबर पर जाली लगाने के निर्देश मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर पालिका का अमला एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *