पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों लगी आग के बीच आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। लगातार 81वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी एक और राहत भरा रहा सोमवार।

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। बता दें उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 
बता दें  केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। सप्ताहांत पर लंदन ब्रेंट क्रूड 87.89 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.84 प्रतिशत उतरकर 84.83 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *