सुभाष जयंती पर मंत्री पटेल ने किया नमन

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए है। उन्होंने हरदा में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संक्षिप्त उद्धबोधन दिया। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेताजी के सपनों को साकार करने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। आजाद हिंद फोज के वीर जवानों द्वारा जो अदम्य साहस की गाथाएँ लिखी गई है, जिन्हें सुनकर आज भी रोम-रोम रोमांचित हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *