कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड? रोकने कार्यशाला का आयोजन
भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड? (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अधिनियमन की 8वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 9 दिसम्बर को एचआरडीसी के सभागार में एक विशेष सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जीएम (एचआरडी) अमूल्य प्रियदर्शी फैकल्टी थे। उन्होंने इस मुद्दे के कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं और इससे निपटने के तरीके के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों में प्रशिक्षुओं का एक क्रॉस-सेक्शन, कार्यपालक और साथ ही गैर-कार्यपालक, अर्थात् एमटीटीस् (टेक्नीकल), ओसीटी, एसीटी और साथ ही ट्रेड अपरेंटिस (टीए) शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (एचआरडी) सुभाष पटेल ने किया।
