नाइट कर्फ्यू का कहीं कोई असर नहीं-सुनील सोनी

रायपुर
सांसद सुनील सोनी ने पीसी करके प्रदेश में बढ़ते कोरोना आंकड़ों पर सरकार को घेरा है, उन्होंने कहा  जिसका डर था दुर्भाग्य से वह स्थिति आ गई है, आज पिछले वर्ष की स्थिति से और भी भयावह स्थिति है, लेकिन दुख इस बात का है की सरकार की उपस्थिति नहीं है।

उन्होंने कहा कि एमपी में एस्मा लागू हो गया है, तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं, पर यहां कुछ भी नहीं हैं। सोनी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भी मानते हैं कि स्थिति गंभीर है, पर व्यवस्था नहीं कर रहे। प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है, को-वैक्सीन डंप किया जाता है, सरकार को अपनी ताकत झोंक देना चाहिए। कोरोना काल में सरकार को शराब दुकान की चिंता है, सुनील सोनी ने कहा कि नाइट कर्फ्यू का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *