सीएम नीतीश नहीं पसंद हैं तेजस्‍वी यादव की दुल्‍हन रचेल को, जिसपर तेज प्रताप की टेढ़ी नजर

पटना
लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की दुल्‍हन रचेल भले बिहार से बाहर की हों, लेकिन उनकी रुचि में बिहार काफी पहले से रही है। तेजस्‍वी की तरह ही रचेल को भी राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नीतियां पसंद नहीं हैं। रचेल के ट्व‍िटर अकाउंट को खंगालने पर यह बात साफ हो जाती है। इंटरनेट मीडिया के धुरंधरों ने तेजस्‍वी की दुल्‍हन की ट्व‍िटर आइडी ढूंढ निकाली है। रचेल की यह आइडी जुलाई 2014 में बनाई गई थी। यह आइडी करीब एक साल से निष्क्रिय पड़ी है। आइडी से आखिरी ट्वीट नवंबर 2020 को किया गया था। वह तेजस्‍वी यादव की फालोइंग में भी शामिल हैं। इसके अलावा भी लालू परिवार और राजद से जुड़े कई लोग उनसे ट्विटर पर एकतरफा या दोतरफा जुड़े हुए हैं।

संजय यादव को भी करती हैं फालो
तेज प्रताप यादव के निशाने पर रहने संजय यादव को भी वह फालो करती हैं। आपको बता दें कि हरियाणा के ही रहने वाले संजय यादव को तेजस्‍वी यादव का राजनीतिक सलाहकार माना जाता है। तेज प्रताप यादव भी कहते रहे हैं कि संजय यादव ही तेजस्‍वी को गलत रास्‍ते पर ले जा रहे हैं। रचेल की इस प्रोफाइल से केवल 61 लोगों को ही फालो किया जाता है। इनमें तेजस्‍वी यादव, राबड़ी देवी, शरद यादव, तेज प्रताप यादव, रविश कुमार, दिलीप मंडल, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मीसा भारती और लालू यादव भी शामिल हैं। देखने पर पता चलता है कि वे ज्‍यादातर राजनीतिक शख्‍सि‍यतों और मीडिया हाउसेस को ही फालो करती हैं। इससे इतर जिन नामों को वे फालो करती हैं, उनमें ओप्रा विन्‍फ्रे, किमी स्मित, जार्ज आरआर मार्टिन जैसे नाम शामिल हैं। रचेल की इस प्रोफाइल को कुल 2352 लोग फालो करते हैं। इनमें संजय यादव, तेजस्‍वी यादव जैसे चेहरे भी शामिल हैं।

सीएम नीतीश पर व्‍यक्तिगत हमले भी किए
रचेल ने अपने ट्वीट में सीएम नीतीश कुमार पर व्‍यक्तिगत हमले भी किए। उन्‍होंने एक तस्‍वीर ट्वीटर पर साझा की है, जिसमें नीतीश कुमार को कटप्‍पा की तरह दिखाया गया है। कटप्‍पा सुप‍रहिट फिल्‍म बाहुबली का एक प्रमुख कैरेक्‍टर है। इस तस्‍वीर के साथ आपत्‍त‍िजनक कैप्‍शन भी यूज किया गया है, जिसे हम आपको नहीं दिखा रहे।

विधानसभा चुनाव में राजद की हार से दुखी हुई थीं रचेल
रचेल के इस अकाउंट से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करती हुई पोस्‍ट शेयर की गई हैं। उनके आखिरी ट्वीट से पता चलता है कि रचेल भी बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की हार से दुखी थीं। उन्‍होंने एक न्‍यूज पोर्टल की खबर का लिंक शेयर किया था, जिसमें इस बात का जिक्र है कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की राजद की शिकायतों पर चुनाव आयोग गंभीर है। उन्‍होंने राजद के कई ट्वीट भी शे‍यर किए हैं। 10 और 11 नवंबर को उन्‍होंने धड़ाधड़ कई ट्वीट और रिट्वीट किए हैं।

तेजस्‍वी यादव के प्रचार अभियान को करती रहीं सपोर्ट
उनके ट्व‍िटर प्रोफाइल को खंगालने पर पता चलता है कि रचेल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजस्‍वी यादव और राजद नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान को सपोर्ट करती रहीं। उन्‍होंने चुनाव प्रचार से जुड़ी खबरें और वीडियो खूब शेयर किया। सत्‍ता पक्ष यानी भाजपा-जदयू को आरोपित करती पोस्‍ट भी उन्‍होंने लगातार शेयर की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *