कोरोनावायरस के 24 घंटे में 7992 नए मरीज मिले, देशभर में 393 मौतें, 9 हजार रिकवरी
नई दिल्ली
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 7,992 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 9,265 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए। इसके अलावा कल देशभर में कोरोना की वजह से 393 लोगों की मौत हुई। यह जानकारी आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामले अभी 93,277 हैं जो कि 559 दिनों में सबसे कम हैं।
अब तक देश में कोरोना के कुल 3,46,82,736 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, कुल रिकवरी 3,41,14,331 हो चुकी हैं। साथ ही कुल वैक्सीनेशन 1,31,99,92,482 हो गया है। कल ही के दिन 70 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें लोगों को दी गईं। हर रोज देशभर में लाखों लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी जा रही हैं। भारत दुनिया का पहला ऐसा लोकतांत्रिक देश है जहां सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि, भारत में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अमेरिका से लगभग आधी है। यहां अब तक कुल 4,75,128 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मरीज अब 93,277 हैं। कुछ दिनों पहले तक देश में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज थे। अब तेजी से रिकवरी हो रही हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.36% है।
