गोली मारकर वकील की हत्या, रास्‍ते में बदमाशों ने रोककर वारदात को दिया अंजाम

गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट लाइन होटल के समीप मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत अधिवक्ता कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव के राजेश पांडेय थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता राजेश पांडेय अपने साथी अधिवक्ता जितेंद्र चौबे के साथ गोपालगंज सिविल कोर्ट में आ रहे थे। इस बीच वे कुचायकोट लाइन होटल के पास जैसे ही पहुंचे कि अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *