पलाश रेसीडेंसी में केक मिक्सिंग सेरेमनी आयोजित
भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पलाश रेसीडेंसी परिसर में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने बताया कि सेरेमनी मनाने का उद्देश्य अन्य पर्वो की भांति परस्पर मेल-मिलाप को बढ़ावा देना है। केक मिक्सिंग में ड्राई फ्रूट्स (काजू बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, मुनक्का), ऑरेंज पिल्स, मेंगो पिल्स, लेमन पिल्स, ट्यूटी- फ्रूटी इत्यादि को शहद, सौंठ, जायफल, दाल-चीनी पाउडर के साथ मिलाकर (Mixture) लगभग 4-6 सप्ताह तक एक जार में रखा जाता है, जिससे एक अलग फ्लेवर और ड्राय-फ्रूट्स में टेस्ट आ जाता है। इससे एक्सीलेंट क़्वालिटी का प्लम केक तैयार किया जायेगा।
विश्वनाथन ने बताया कि इस प्लम केक को क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन के अवसर पर केम्पस में स्थित बेकरी से अतिथियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह परंपरा केवल यूरोप में हुआ करती थी, पर 17 वीं शताब्दी से यह दुनिया के अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गयी है। पिछले एक दो दशक से भारत के भी कई होटल्स, रेस्टॉरेंट्स एवं घरों में भी 'केक मिक्सिंग सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक श्रीमती शिल्पा गुप्ता, निगम के महाप्रबंधकगण केशवराव शाद, अजीत भास्कर, कंपनी सचिव संदेश यशलाह, क्षेत्रीय प्रबंधक अजय शर्मा, पलाश रेसीडेंसी के वरिष्ठ प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, विंड एंड वेव्स के वरिष्ठ प्रबंधक सी.बी सिंह, लेक व्यू रेसीडेंसी के वरिष्ठ प्रबंधक विपिन कटारे, सैर सपाटा के प्रबंधक वसीम खान, पिकनिक एट केरवा के प्रबंधक अरुण मिश्रा उपस्थित थे।
