जाँच मशीने फंक्शनल रहे, खराब होने पर तुरंत सुधारें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि जिला अस्पतालों और सिविल अस्पतालों में 120 से अधिक बीमारियों की जाँचो की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जाँच के लिये मशीनों का फंक्शनल रहना जरूरी है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी जाँच मशीनें फंक्शनल रहे और खराब होने पर तुरंत सुधारी जाएँ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं में किये गये सुधार और अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि अधिकांश बीमारियों की जाँचें जिला अस्पतालों में उपलब्ध है। इसकी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएँ। उन्होंने कहा कि जाँच रिपोर्ट एक्यूरेट और सही रहें इसे भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जाँच में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिये जाँच मशीन, उपकरण और आवश्यक केमिकल्स की उपलब्धता निरन्तर बनाए रखें।
