आपदा में अवसर बनाने का कार्य केन्द्र सरकार ने किया – चंदन

रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अह्वान पर केन्द्र की मोदी सरकार के आतातायी महंगाई के खिलाफ 15 दिवसीय पदयात्रा अभियान पूरे देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रहा है। इस कड़ी में आज छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी से पदयात्रा प्रारंभ किये। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मारिमाई मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा प्रारंभ की जो तिफरा से मस्तूरी विधानसभा के धनगंवा, भगवानपाली से होते हुये ओखर तक हुयी। जो कुल 10 किलोमीटर की पदयात्रा थी। पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में आमजनों ने भी शिरकत किया जो मोदी सरकार के कमरतोड़ महंगाई से परेशान है।

जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि आपदा में अवसर तलाशने वाली केन्द्र की मोदी सरकार ने डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस, केरोसिन के दाम बेतहाशा बढ़ाकर 4 लाख करोड़ रुपए कोरोना महामारी में कमाये, जबकि पूरे देश की जनता कोरोना महामारी के चपेट में थी उनकी रोजगार छीन गये थे। मोदी सरकार ने 1 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ अपने व्यापारिक मित्रों का बैंकांं के माध्यम से किया। चंदन यादव ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल प्रति बैरल 115 से 125 डॉलर था, तब यूपीए सरकार के समय 65 से 72 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल डीजल के दाम है, आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 65 से 72 डालर प्रति बैरल है, तब पेट्रोल डीजल का दाम 110 से 125 रुपए प्रति लीटर है, आम जनता को बेतहाशा लूटने का काम केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है।

बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी से तिफरा तक पदयात्रा के समापन अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तीनों काले कृषि कानून को वापस लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के किसानों से माफी मांगने की नौबत आ गई। अन्नदाताओ के साथ अन्याय करने वाले का यही हश्र होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की जो अन्नदाता इस आंदोलन में शहीद हुये हैं उनके परिवारजनों को नौकरी और मुआवजा प्रदान करें।  मरकाम ने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *