अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति नवीनीकरण प्रकरणों में 50% अंकों में छूट

मुरैना
भारत सरकार द्वारा प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति नवीनीकरण प्रकरणों में 50 प्रतिशत अंको की अनिवार्यता से छूट दी गई है।    
    
सभी शैक्षणिक संस्थाओं के नोडल अधिकारी विद्यार्थियों के आवेदनों का भौतिक सत्यापन करें, जिन विद्यार्थियों द्वारा वार्षिक आय 10 हजार रूपये से कम भरी गई है, तो शैक्षणिक संस्थायें संदिग्ध की स्थिति में सूक्ष्मता से परीक्षण करना अनिवार्य रूप से करें। किसी भी प्रकार की फर्जी या पात्रता न रखने वाले विद्यार्थी का आवेदन यदि शैक्षणिक संस्था द्वारा अग्र्रिम चरण के लिये अग्रेषित किया जाता है तो इसकी पूर्ण जबावदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी।
    
सभी शैक्षणिक संस्थायें छात्र, छात्राओं से प्राप्त दस्तावेजों को प्रमाणित कर मय कवरिंग लेटर के इस कार्यालय को 20 नवम्बर 2021 तक भेजना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *