एक दिन में 17 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाने पर मुख्यंत्री चौहान ने दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों ने एक बार फिर जन-भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज 17 नवम्बर को 17 लाख से अधिक पात्र नागरिकों को वैक्सीन डोज लगाई गई है। कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में जन-सहयोग से फिर सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमने यह तय किया है कि दिसम्बर माह के अंत तक प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान की श्रंखला चलाई जा रही है। इन महाअभियानों को सफल बनाने के लिए इस बार सभी विभागों का सहयोग भी लिया गया है। साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, सामाजिक संस्थाओं, कोरोना वॉलेंटियर्स, धर्म-गुरुओं, जन-प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए शत-प्रतिशत पात्र आबादी को दिसम्बर माह तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *