स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने 64 हीट का दैनिक उत्पादन कर बनाया नया रिकॉर्ड

भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र के मॉडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने दैनिक उत्पादन का एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 15 नवम्बर, 2021 को 64 हीट का दैनिक उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

17 अक्टूबर 2021 को एसएमएस-3 ने 63 हीट के तहत 10,674 टन के रिकॉर्ड दैनिक उत्पादन करने में सफल हुआ था जिसे 15 नवम्बर 2021 को 64 हीट के तहत 10,694 टन इस्पात उत्पादन कर पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारीअनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स),अंजनी कुमार ने स्टील मेल्टिंग शॉप-3 को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएमएस-3 बिरादरी और संबंधित विभागों के सदस्यों को बधाई दी। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन को गति देते हुए एसएमएस-2 ने भी लंबे अंतराल के बाद 10 नवम्बर, 2021 को 70 हीट का दैनिक उत्पादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *