प्रबंध संचालक श्रीवास्तव ने की जल और सीवेज परियोजनाओं की समीक्षा

भोपाल

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक सह आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव ने जल और सीवरेज परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। प्रबंध संचालक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिसम्बर में जिन नगरीय निकायों में जल प्रदाय परियोजना का कार्य पूरा हो रहा है वहॉ शत-प्रतिशत नल कनेक्शन देने के लिए अभियान चलाया जाए।

श्रीवास्तव ने कहा कि यह सुनिश्चत हो कि नगरीय निकाय के हर घर में नल से जल उपलब्ध रहे। जल प्रदाय परियोजना की सफलता तभी है जब चौबीस घंटे सातों दिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहे। प्रबंध संचालक ने पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए अस्थाई रोड रेस्टोरेशन एवं स्थाई रोड रेस्टोरेशन निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाना आवश्यक है। समीक्षा बैठक में कंपनी के प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत, मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। परियोजना इकाई के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *