प्रदेश के आठ शहरों में लू-अलर्ट, खरगौन-दतिया में 42 पार पहुंचा पारा

भोपाल
एक सप्ताह बाद फिर राजधानी समेत प्रदेशभर के ज्यदातर शहरों में मौसम के तेवर सख्त होने लगे हैं। प्रदेश के आठ शहर हीट वेब की चपेठ में हैं। खरगौन एवं दतिया शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार जा चुका है। वहीं,भोपाल का तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर साढेÞ 40 डिग्री के पार जा पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के आठ शहरों में लु-अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक गुरूदत्त मिश्रा ने बताया कि विंड फैक्टर की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही थी,लेकिन सोमवार को इसके प्रभाव कम होते ही तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। आज और कल भी पारे की चाल में इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंदÑ ने आंकडेÞ जारी कर बताया कि इन दिनों दमोह,खजुराहो,नौगांव,खंडवा,रतलाम सहित अन्य शहरों का तापमान 41 डिग्री से ज्यादा है। इसके अलावा आज भोपाल सहित अंचल के कई शहरों के लु के प्रभाव में आने की संभावनाएं बन रही है।

 

  • शहर        अधिकतम     न्यूनतम
  • भोपाल       40.4            22.1
  • इंदौर           39.4           23.6
  • ग्वालियर     41.0           22.9
  • जबलपुर      39.8           20.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *