शरद पूर्णिमा की शुरूआत 19 की शाम 7 बजे, रवि योग का संयोग

रायपुर। इस साल शरद पूर्णिमा दो दिन पड़ रही हैं। पहले दिन 19 अक्टूबर की शाम को 7 बजे से इसकी शुरूआती होगी और अगले दिन 20 अक्टूबर की रात 8.26 बजे समाप्त होगी। इसलिए अधिकांश लोग 19 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाएंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हिंदू पंचांग के आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि जिसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है, वह इस बार 19 और 20 अक्टूबर को है। पूर्णिमा तिथि 19 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू होकर अगले दिन 20 अक्टूबर को रात 8.26 बजे तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि पर आधी रात को चंद्रमा की रोशनी में खीर रखकर भगवान को भोग लगाने की परंपरा है और माता लक्ष्मी का पूजन भी रात को किया जाता है, इसलिए 19 अक्टूबर की आधी रात को पड?े वाली तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाएंगे। 19 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का संयोग विशेष फलदायी होगा। यह संयोग धनधान्य में बढ़ोत्तरी देने वाला है। इस योग में खरीदी करने से वह वस्तु अक्षय फल प्रदान करने वाली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *