मुख्यमंत्री चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राजमाता वास्तव में लोक माता थीं। राजपरिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने भौतिक सुखों का परित्याग करके देश और जनता की भलाई के लिए कंटकाकीर्ण पथ अपनाया। विचारधारा के आधार पर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में राजमाता का अतुल्नीय योगदान है।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को सागर में हुआ था। उनका विवाह 21 फरवरी, 1941 ई. में ग्वालियर के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया से हुआ।  वे अपने सैद्धांतिक मूल्यों, ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता के कारण सर्वप्रिय और सर्वसम्मानित रहीं। लम्बी बीमारी के बाद 25 जनवरी 2001 को राजमाता विजयाराजे सिंधिया का निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *