मुख्यमंत्री चौहान 20 अक्टूबर को पन्ना प्रवास पर

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर को पन्ना के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान पन्ना के बलदाऊ जू, किशोर जू, जगन्नाथ स्वामी जू सहित समस्त मंदिरों के दर्शन कर धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान प्राणनाथ मंदिर पहुँचकर शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल भी होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान को प्राणनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी देवकरण गांधी जी महाराज ने मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर पन्ना पधारने के लिए आमंत्रित किया है। इस अवसर पर 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट पन्ना के महाप्रबंधक डी.बी. शर्मा, सचिव चंद्र किशन त्रिपाठी, न्यासी तिलक राज शर्मा और सौरभ दुबे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान से ट्रस्ट द्वारा पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने इस संबंध में तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *