आर टी आई कानून का उल्लंघन नहीं दे रहे सूचना अधिकारी सूचना
मालखरौदा
मालखरौद विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भडोरा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चो को दोपहर को मध्यान भोजन देने वाली महिला समूह के द्वारा बच्चो को मेनू के अनुसार भोजन नही दिया जाता है इसकी जानकारी लेने के लिये आर टी आई कार्यकर्ता भुपेन्द्र लहरे ने डाक पोस्ट के माध्यम से प्राथिमक शाला जोगीडीपा के जनसूचना अधिकारी से जानकारी मांगी गई थी , मगर एक माह बीत जाने के बावजूद प्रधान पाठक ईश्वर यादव ने जानकारी उपलब्ध नही कराई है ।
बताया जा रहा है कि पिछले साल कोरोना काल के समय भी इस समूह के द्वारा घुन लगी दाल को बच्चो को बाटी गयी थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने समूह से की थी । शिकायत के बाद भी भी समहू अध्यक्ष द्वारा सही तरीके से भोजन नही दिया जाता है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला मे करने की.बात कही है । आर टी आई कानून का उल्लंघन से साफ जाहिर होता है कि बच्चो के खाद्य पदार्थों का किस तरह बन्दर बांट किया जा रहा है । आर टी आई कार्यकर्ता लहरे प्रथम अपीलीय अधिकारी से आवेदन करने की बात कही है ।
