मुख्यमंत्री चौहान ने महिला खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईएसएसएफ शूटिंग जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में आयुषी पोद्दार, सुनिश्चल और भोपाल की बेटी प्रसिद्धि महंत को सिल्वर मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हमारी बेटियाँ ऐसे ही विश्व में निरंतर मध्यप्रदेश और देश को गौरवान्वित करती रहें। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी हैं।
