लखनऊ की दलित बस्ती में झाड़ू लगाती दिखीं प्रियंका गांधी, बोलीं- स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है ये

लखनऊ
सीतापुर में पुलिस हिरासत के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर वह झाड़ू लगाने निकल पड़ीं। प्रियंका गांधी शुक्रवार की शाम राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंच गईं, जहां उन्होंने झाड़ू लगाई।प्रियंका गांधी ने कहा, "झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है।" 
यूपी दौरे पर हैं प्रियंका गांधी 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए यूपी दौरे पर आई थीं। लखीमपुर में धारा 144 लागू होने की वजह से प्रियंका को सीतापुर में ही हिरासत में ले लिया गया था। यहां उन्हों पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया था। इस दौरान गेस्ट हाउस में गंदगी देख प्रियंका गांधी ने खुद झाड़ू लगाई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

बाराबंकी में बिना टोल दिए निकली प्रियंका के काफिले की 70 गाड़ियां, टोलकर्मी बोला- 10 हजार रुपए का हुआ नुकसान लखीमपुर के बाद बहराइच गई थीं प्रियंका गांधी राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ लखीमपुर में पीड़ित परिवार से मिलीं। इसके बाद वह लखनऊ के रास्ते बहराइच गई थीं। बहराइच में भी उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वह लखनऊ वापस लौट आईं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी इंदिरा नगर पहुंची और लवकुश नगर बस्ती में जाकर झाड़ू लगाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *