इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते IPL 2021 और टी-20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

नई दिल्ली

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करारा झटका लगा है, क्योंकि उनके स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते इस टूर्नामेंट और आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उनके भाई टॉम करन को इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है। वे पहले स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे। तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को अब रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वह जल्द ही इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *