गढ़बो कुष्ठ मुक्त बिलाईगढ़ थीम पर हुआ विशेष स्वास्थ्य सर्वेक्षण

बलौदाबाजार
जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पूरे जिले में कुष्ठ रोग के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम, सर्वे एवं कुष्ठ मुक्त हेतु संकल्प जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिले में सबसे अधिक 38त्न कुष्ठ के केस विकासखंड बिलाईगढ़ में पाए जाते हैं।

ब्लॉक के 51 गांव ऐसे हैं जहां कोई ना कोई कुष्ठ का मरीज अवश्य है। इसे देखते हुए इस दिन गढ़बो कुष्ठ मुक्त बिलाईगढ़ थीम पर कार्य करते हुए बिलाईगढ़ विकासखंड के 6 ग्राम छिर्रा,गोविंदवन ,बेलटिकरी, गिरसा , भिनोदा में एक विशेष कुष्ठ रोग खोज स्वास्थ्य सर्वेक्षण का कार्यक्रम रखा गया। इस खोज में ना केवल स्थानीय चिकित्सा स्टाफ सम्मिलित हुए अपितु संपूर्ण जिले के 6 विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी,ग्रामीण चिकित्सा सहायक,फिजियोथैरेपिस्ट,नर्सेज और काउंसलर की एक सम्मिलित टीम बनाकर उक्त ग्रामों में आम जन से व्यक्तिगत संवाद करते हुए सन्देहास्पद कुष्ठ मरीजों की पहचान करने के बाद उन्हें कन्फर्म कर दवाई की व्यवस्था की गई। उक्त ग्रामों में कुल 17 टीम के माध्यम से 3 हजार 2 सौ 5 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 39 कुछ लोग संदेहास्पद पाए गए। जबकि 21 मरीज कंफर्म हुए इनमें से पीबी के 13 एवं एमबी के 7 मरीज खोजे गए,सभी का उपचार शुरू किया गया। जिले के चिकित्सकों को अपने बीच पा कर गांव की जनता का भी रुझान सहयोगात्मक रहा और लोग अपनी स्वास्थ्यगत समस्या हेतु खुल कर सामने आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *