शिवगढ़ी मेले में आई महिलाओं बच्चियों को अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक

बलरामपुर
अभिव्यक्ति ऐप उपयोगिता जागरूकता अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने महाशिवरात्री पर शिवगढ़ी मेले मे आई महिलाओ और बच्चियो को उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा की गयी अभिव्यक्ति ऐप के बारे मे जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा और शिकायतों का समाधान करने के लिए बेहद उपयोगी ऐप बनाया है, इस ऐप का नाम अभिव्यक्ति है। लोकेशन के हिसाब से एसओएस का बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी, महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इस अभिव्यक्ति एप की जानकारी से अवगत कराने व इसके प्रचार प्रसार को लेकर बलरामपुर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

महाशिवरात्री पर निरीक्षक अनिता प्रभा मिंज अपनी टीम के साथ बलरामपुर जिले के शिवगढ़ी मेले में आई महिलाओं/ बच्चियों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने एवं उसका उपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अनिता प्रभा मिंज ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया है इसकी उपयोगिता की जानकारी एक दूसरे को साझा करें एवं आस-पड़ोस की महिलाओं को जरूर अवगत कराएं ताकि वह किसी कठिनाई के समय इस अभिव्यक्ति का उपयोग कर पुलिस सहायता ले सकें। इस दौरान प्रधान आरक्षक गुल्फी तिर्की, महिला आरक्षक गीता तिर्की, संगीता, पूनम कुशवाहा एवं शिवगढ़ी मेले में आई महिलाएं एवं बच्चियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *