मुख्यमंत्री चौहान ने धार सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *